Diwali 2026: गुड़हल से गेंदा तक, दीवाली पर इन 7 फूलों से करें मां लक्ष्मी को खुश, बन जाएंगे बिगड़े काम
दीपावली 2026 (Diwali 2026) पर मां लक्ष्मी को कमल, हरसिंगार और गुड़हल समेत 7 विशेष फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ ...और पढ़ें
-1794048610154_m.webp)
मां लक्ष्मी को प्रिय हैं ये 7 फूल (Picture Credits- AI Images)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली का पर्व 08 नवंबर को मनाया जाएगा। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह दिन केवल दीये जलाने या खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी के स्वागत का भी सबसे बड़ा अवसर होता है।
इस अवसर पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस पूजा में दीप, नैवेद्य और मंत्रों के साथ-साथ फूलों का विशेष महत्व होता है। फूल हमारी पवित्रता, सकारात्मकता और अटूट श्रद्धा के प्रतीक माने जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को कुछ विशेष फूल अत्यंत प्रिय हैं और उन्हें अर्पित किए बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होती हैं और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर फूल का अपना अलग महत्व है और यह घर में अलग-अलग रूप से बरकत लाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं मां लक्ष्मी के 7 प्रिय फूलों के महत्व के बारे में।
(Picture Credits- AI Images)
कमल: मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं। इसी कारण उन्हें 'पद्मासना' भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली पूजा में मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन-वैभव की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
हरसिंगार: मां लक्ष्मी की पूजा थाली में हरसिंगार का फूल भी जरूर शामिल करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरसिंगार का पौधा समुद्र मंथन से उत्पन्न हुआ है। इस फूल को देवी को चढ़ाने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और घर से दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
गुड़हल: लाल रंग का यह फूल ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दीवाली के दिन गुड़हल के फूल को मां लक्ष्मी को चढ़ाने से व्यक्ति की आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही देवी की कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं।
चमेली: मां लक्ष्मी की पूजा में चमेली के फूल शुभ और पवित्र माने जाते हैं। इस फूल की सुगंध देवी को अति प्रिय है। इसे चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और घर में सुख-चैन का माहौल बनता है। साथ ही भक्त को शुभ परिणाम मिलते हैं।

(Picture Credits- AI Images)
कमलिनी: यह फूल जीवन में संतुलन और शुभता लाता है। इसे अर्पित करने से धन संचय में मदद मिलती है और बरकत बनी रहती है। इसलिए दीवाली के दिन मां लक्ष्मी को कमलिनी का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए।
मालती का फूल: मालती का फूल घर के वातावरण को पवित्र करने के लिए खास माना जाता है। यह फूल भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि पूजा में इसे अर्पित करने से घर में धन, सुख और ऐश्वर्य का वास होता है।
गेंदा का फूल: पीला गेंदा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। मान्यता है कि जिस पूजा में भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, वहां मां लक्ष्मी स्थायी रूप से वास करती हैं।
इस तरह अर्पित करें मां लक्ष्मी को फूल
दीवाली पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करने के लिए पहले स्नान कर साफ कपड़े धारण करें। इसके बाद ताजे फूल हाथ में लें। सच्ची श्रद्धा के साथ 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करते हुए दोनों हाथों से फूल माता के चरणों में अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- दीवाली की आधी रात को ही क्यों भ्रमण करती हैं मां लक्ष्मी? चौंका देगा 'निशीथ काल' की पूजा का चमत्कारी रहस्य
यह भी पढ़ें- सिर्फ श्रीराम की वापसी नहीं, दीवाली के दिन घटी थीं ये 6 घटनाएं! इन कहानियों में छुपा है दीपोत्सव का रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
-1794049650164.webp)