विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2023: आज दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार दान करें ये चीजें, धन की देवी बरसाएंगी कृपा

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Sat, 11 Nov 2023 01:17 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2023 08:15 AM (IST)

Lakshmi Puja हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला दीपावली का त्योहार आज यानी 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। ...और पढ़ें

Diwali 2023: दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार दान करें ये चीजें।
Diwali 2023: दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार दान करें ये चीजें।

HighLights

  1. कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है दिवाली।
  2. हिंदू धर्म में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है दिवाली उत्सव।
  3. दिवाली पर राशि अपनी राशि अनुसार दान करें ये चीजें।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Diwali Puja 2023: पंच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत 10 नवंबर 2023, धनतेरस के पर्व से हुई थी, जो 15 नवंबर 2023, यानी भाई दूज तक चलेगा। दीपावली का पर्व दीपों का त्यौहार है, विशेष तौर पर कार्तिक मास दीपों से संबंधित त्योहारों का ही मास है, जिसमें दीपावली के दिन सूर्य और चंद्रमा की ऊर्जा धरती पर नहीं होती है, इसलिए पूरी मानव सभ्यता सकल ऊर्जा की प्राप्ति के लिए दीपों के माध्यम से ऊष्मा को प्राप्त करती है। इस वर्ष विभिन्न राशि के जातकों को दीपावली के दिन विभिन्न सामग्रियों का दान करना लाभप्रद होगा –

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद शक्कर का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को लक्ष्मी पूजन के बाद हरी मूंग का दान करना चाहिए। साथ ही दिवाली पर सफेद वस्त्र पहनने से लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों दिवाली पर को गुड़ का दान करना चाहिए। आप दिवाली पर क्रीम रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को लक्ष्मी पूजन के पश्चात चावल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए दिवाली पर फिरोजी रंग के वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को दिवाली के विशेष अवसर पर वस्त्रों का दान करना चाहिए। आप इस दिन पर सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद ब्राह्मण को मीठा खिलाएं और उन्हें दक्षिणा दें। आपके लिए दिवाली पर ग्रे रंग के वस्त्र पहनना ठीक रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को किसी दिवाली पर पुस्तक का दान करना चाहिए। इसके साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को दिवाली पर चना दाल एवं गुड़ दान करना चाहिए। साथ ही वृश्चिक राशि मेहरून रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लिए कत्थई के वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को दिवाली के शुभ अवसर पर साबुत धनिये का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन ब्राह्मण को भोजन करना चाहिए उचित रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक दिवाली के दिन मां दुर्गा के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करें। साथ ही इस राशि के जातकों को दिवाली पर लाल रंग के वस्त्र पहनने से विशेष लाभ मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को किसी गरीब या जरूरतमंद को कंबल दान करना चाहिए। आप इस दिन सिल्वर रंग के वस्त्र या रेशमी वस्त्र धारण कर सकते हैं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'