विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, धन की समस्या होगी दूर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 28 Oct 2024 06:30 PM (IST)

सनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु ...और पढ़ें

Dhanteras 2024: भगवान धन्वंतरि को कैसे प्रसन्न करें ?
Dhanteras 2024: भगवान धन्वंतरि को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. धनतेरस पर भौम प्रदोष व्रत भी मनाया जाएगा।
  2. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की उपासना की जाती है।
  3. भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को धनतेरस है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे। इसके लिए हर वर्ष कार्तिक महीने में धनतेरस मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके लिए साधक श्रद्धा भाव से धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान धन्वंतरि की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन भक्ति भाव से धन्वंतरि जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें:  29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक धनतेरस पर पूजा के समय 'ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने हेतु 'ॐ धन्वन्तरये नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ देवाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक भगवान धन्वंतरि की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ धामरूपिणे नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • सिंह राशि के जातक भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ नित्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए 'ॐ सर्वेश्वराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक धनतेरस के दिन पूजा के समय भक्ति भाव से 'ॐ सत्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए 'ॐ सत्यनिष्ठाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय 'ॐ परात्पराय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने के लिए धनतेरस के दिन 'ॐ चतुर्भुजाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय 'ॐ प्रसन्नात्मने नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक धनतेरस के दिन विष्णु जी की पूजा के समय 'ॐ कामदाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में इस सरल विधि से करें पूजा, मां लक्ष्मी की बरसेगी अपार कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।