Move to Jagran APP

Dhanteras 2022: धनतेरस पर कर रहे हैं गाड़ी खरीदने का प्लान तो जान लें सही समय

Dhanteras 2022 धनतेरस पर्व के दिन सोना चांदी बर्तन इत्यादि खरीदने को बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं। साथ ही धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देते हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 07:57 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 07:57 PM (IST)
Dhanteras 2022: धनतेरस पर कर रहे हैं गाड़ी खरीदने का प्लान तो जान लें सही समय
Dhanteras 2022: धनतेरस पर गाड़ी खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें।

नई दिल्ली, Dhanteras 2022: हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग सोना, चांदी, बर्तन, गाड़ी इत्यादि खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन इन चीजों की खरीदारी करने से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। साथ ही ऐसा करने से भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इस वर्ष धनतेरस पर्व 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस धनतेरस पर गाड़ी खरीदना उचित है या नहीं? इए इस प्रश्न का जवाब आचार्य मनोज थपलियाल से जानते हैं।

loksabha election banner

किस समय खरीद सकते हैं गाड़ी

आचार्य मनोज थपलियाल के अनुसार 23 अक्टूबर को पूरे दिन गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लोग राहु काल में किसी भी प्रकार की खरीदारी ना करें। इस दिन राहुकाल शाम 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। इस बीच किसी भी प्रकार की खरीदारी करना वर्जित है। व्यक्ति 4:30 से पहले या 6:00 बजे के बाद गाड़ी, सोना-चांदी, बर्तन इत्यादि खरीद सकता है।

जरूर खरीदें यह चीज

धनतेरस के दिन खाली हाथ घर लौटना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिन उसे किसी भी प्रकार का बर्तन जरूर खरीदना चाहिए। आप यदि गाड़ी जैसी बड़ी चीज भी खरीद रहे हैं तो छोटा सा बर्तन भी इसके साथ जरूर खरीद लें। इस दिन बर्तन खरीदने को बहुत ही शुभ माना गया है और इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इस दिन करें इन मंत्रों का जाप

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा ।।

ॐ धनवांतराय नमः।।

ॐ धनकुबेराय नमः, ॐ वित्तेश्वराय नमः ।।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.