विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhan Prapti Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए इनमें से कर लें एक उपाय, पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sun, 21 Jan 2024 05:10 PM (IST)

सनातन धर्म में वास्तु और ज्योतिष शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है जिससे व्यक्ति को जीवन में कर्ज से संबंधित समस्या आती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ आसान से उपायों का जिक्र किया गया है जिनको करने से कर्ज से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही आय और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।

Dhan Prapti Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए इनमें से कर लें एक उपाय, पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी
Dhan Prapti Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए इनमें से कर लें एक उपाय, पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी

HighLights

  1. ज्योतिष शास्त्र के उपाय धन प्राप्ति के लिए लाभकारी है।
  2. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी को समर्पित है।
  3. मां लक्ष्‍मी को धन की देवी माना गया है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhan Prapti Ke Upay: सनातन धर्म में वास्तु और ज्योतिष शास्त्र का अधिक महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में कर्ज से संबंधित समस्या आती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ आसान से उपायों का जिक्र किया गया है, जिनको करने से कर्ज से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही आय और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। अगर धन की प्राप्ति और कर्ज से निजात पाना चाहते हैं, तो आप ये चत्मकारी उपाय अवश्य करें।

धन प्राप्ति के उपाय

-सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। इसलिए सुख-समृद्धि और धन प्राप्त करने के लिए मां लक्ष्मी को सदैव प्रसन्न रखें। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्‍मी को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करें। ऐसा करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और धन का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: Tijori Ke Upay: खाली नहीं होने देना चाहते अपनी तिजोरी, तो रोजाना करें ये काम

-अगर आप घर में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो प्रतिदिन नारियल के पानी से घर में छिड़काव करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और कर्ज संबंधी परेशानी खत्म होती है।

-मंगलवार के दिन पीपल के पत्ते पर राम लिखकर हनुमान मंदिर में रख दें। इसके साथ ही हनुमान जी को बेसन और गुड़ का भोग लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

-हर महीने की कमाई का कुछ हिस्सा भगवान के मंदिर में दान करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

-आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन 12 कौड़ी को जला लें। इसके बाद इसकी राख को कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Plant: तुलसी के मुरझाने पर हो जाएं सतर्क, मिलते हैं ये अशुभ संकेत

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।