नई दिल्ली, December 2022 Vrat Tyohar: दिसंबर माह शुरू हो चुका है। दिसंबर माह हिंदू धर्म के लिए काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस मास खरमास के साथ कई बड़े व्रत पड़ रहे हैं। पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है। वहीं समाप्त पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ हो रही है। दिसंबर माह में मोक्षदा एकादशी, प्रदोष व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, सफला एकादशी, धनु संक्रांति जैसे कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं दिसंबर माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।
दिसंबर 2022 में पड़ने वाले व्रत त्योहार
3 दिसंबर 2022, शनिवार- मोक्षदा एकादशी
5 दिसंबर 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
8 दिसंबर 2022, गुरुवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
11 दिसंबर 2022, रविवार- संकष्टी चतुर्थी
16 दिसंबर 2022, शुक्रवार- धनु संक्रांति (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश)
19 दिसंबर 2022, सोमवार- सफला एकादशी
21 दिसंबर 2022, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर 2022, शुक्रवार- पौष अमावस्या
25 दिसंबर 2022, रविवार- क्रिसमस

क्रिसमस 2022
ईसाइयों में क्रिसमस का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। इसी कारण इसे देश दुनिया में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बाइबल के अनुसार, जीसस क्राइस्ट ईश्वर की संतान है, जिसने पृथ्वी पर प्यार और सद्भावना का संदेश दिया था। क्रिसमस के दिन लोग यीशु का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस दिन घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं और एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर शुभकामनाएं देते हैं।
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।