Move to Jagran APP

समस्याआें से मिलेगी निजात, कहता है आपका 26 जुलाई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 26 जुलाई 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 10:12 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 10:13 AM (IST)
समस्याआें से मिलेगी निजात, कहता है आपका 26 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नई नौकरी, प्रमोशन, चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी।

loksabha election banner

वृष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी के कार्यो में हस्तक्षेप न करें और न ही अपने कार्यों में हस्तक्षेप स्वीकार करें। अपनी और अपने परिवार की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखें। सम्मान प्रभावित हो सकता है।

मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी, मित्र या रिश्तेदार के कारण कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। शारीरिक कष्ट की संभावना।

कर्क: जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें। उसके स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान दें। भावुकता में कोई ऐसा निर्णय न लें जिससे पत्नी प्रभावित हो।

सिंह: दूसरों से सहयोग लेने में सफलता प्राप्त करेंगे। लोकप्रियता बढ़ेगी। यदि आप राजनीति में हैं तो उस दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण न रखने से रिश्तों में तनाव आएगा। पारिवारिक और व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।

तुला: ऋणात्मक विचारों से स्वयं की पीढ़ा बढ़ेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। अधिक से अधिक उत्तम साहित्य पढ़ें। तनाव के क्षणों में एकांत में न रहें।

वृश्चिक: पद, में वृद्धि के योग हैं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। बेरोजगार को रोजगार मिल सकता है।

धनु: रुपए-पैसे के लेन-देन में सतर्कता बरतें। खग्रास चंद्र ग्रहण भावुकता को बढ़ाएगा। उधार दिया गया रुपया डूब सकता है। धन की हानि करा सकता है।

मकर: आपकी राशि पर वक्री मंगल के साथ केतु है और उस पर खग्रास चंद्र ग्रहण है। आपको स्वास्थ्य के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए और न ही जोखिम भरे कार्य करें।

कुंभ: आपके लिए यह ग्रहण जहां आर्थिक लाभ दे सकता है वहीं आपकी भावुकता का लाभ उठाकर कोई व्यक्ति छल सकता है जिससे धन या प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

मीन: यदि आप प्रमोशन या नए अनुबंध की दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से भी सहयोग मिल सकता है। आर्थिक और व्यावसायिक दोनों तरह से यह ग्रहण लाभदायी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.