Move to Jagran APP

जानें क्‍या कहता है आपका 24 जून 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार कैसा रहेगा आपका 24 जून 2018 का दिन, जाने अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 07:00 AM (IST)
जानें क्‍या कहता है आपका 24 जून 2018 का राशिफल
जानें क्‍या कहता है आपका 24 जून 2018 का राशिफल

मेष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

loksabha election banner

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह:  किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे।

कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सानिध्य रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सानिध्य रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

धनु: यात्रा देशाटन में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा।

मीन: उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.