Move to Jagran APP

निजी संबंध प्रगाढ़ आैर मधुर होंगे, कहता है आपका 22 अगस्त 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 22 अगस्त 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 10:04 AM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 10:04 AM (IST)
निजी संबंध प्रगाढ़ आैर मधुर होंगे, कहता है आपका 22 अगस्त 2018 का राशिफल
निजी संबंध प्रगाढ़ आैर मधुर होंगे, कहता है आपका 22 अगस्त 2018 का राशिफल

मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

loksabha election banner

वृष: उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की दिशा में अग्रसर होगा लेकिन मौसम का रोग कुछ बाधाएं उत्पन्न करेगा। महिला अधिकारी या घर की किसी बड़ी महिला से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कन्या: निजी जीवन सुखमय होगा लेकिन पारिवारिक तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। धन व्यय होगा।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.