Move to Jagran APP

अटके पड़े काम हो सकते हैं पूरे कहता है 21 जून 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार कैसा रहेगा आपका 21 जून 2018 का दिन, जाने अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:05 AM (IST)
अटके पड़े काम हो सकते हैं पूरे कहता है 21 जून 2018 का राशिफल
अटके पड़े काम हो सकते हैं पूरे कहता है 21 जून 2018 का राशिफल

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या लंबी यात्रा का योग है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

loksabha election banner

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहन की आवश्यकता है।

कर्क: स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह:  दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी या किसी अन्य महिला के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या: पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे।

तुला: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पिता या संबंधित अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। किसी भी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई ऐसी बात हो सकती है। जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। वाणी पर संयम रखें। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मीन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.