Move to Jagran APP

मिथुन राशि वाले करें लाल वस्तुआें का दान, कहता है आपका 21 सितम्बर 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 21 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:10 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:10 AM (IST)
मिथुन राशि वाले करें लाल वस्तुआें का दान, कहता है आपका 21 सितम्बर 2018 का राशिफल
मिथुन राशि वाले करें लाल वस्तुआें का दान, कहता है आपका 21 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम की आवश्यकता है।

loksabha election banner

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विरोधी परास्त होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा भी संभव है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाल वस्तुओं में दान आपके लिए हितकारी होगी।

कर्क: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों  में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है।

धनु: संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से मन तनाव मुक्त होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें, लेकिन विरोधी परास्त होगा।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.