Move to Jagran APP

वाणी पर रखें संयम वरना बढ़ सकता है तनाव, कहता है आपका 21 जुलाई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 21 जुलाई 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 10:31 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 10:32 AM (IST)
वाणी पर रखें संयम वरना बढ़ सकता है तनाव, कहता है आपका 21 जुलाई 2018 का राशिफल
वाणी पर रखें संयम वरना बढ़ सकता है तनाव, कहता है आपका 21 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष: पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। जिससे रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति न उत्पन्न न हो। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

loksabha election banner

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। मूल्यवान वस्तु पाने की अभिलाषा पूरी होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: निजी जीवन सुखमय होगा। विरोधी तनाव देगा। आर्थिक मामलों में लेन-देन पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। मौसम के रोग के प्रति उदासीन न रहें।

सिंह: रोग और शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा संभव है।

कन्या: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं।

वृश्चिक: भावुकता पर नियंत्रण रखें। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.