Move to Jagran APP

अन्न के दान से समस्या का होगा समाधान, कहता है आपका 18 सितम्बर 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 18 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:11 AM (IST)
अन्न के दान से समस्या का होगा समाधान, कहता है आपका 18 सितम्बर 2018 का राशिफल
अन्न के दान से समस्या का होगा समाधान, कहता है आपका 18 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष: उच्च अधिकारी या पिता से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा, लेकिन किसी पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे।

loksabha election banner

वृष: उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, लेकिन मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वाणी पर संयम न रखने से दांपत्य जीवन प्रभावित करेगा।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह: अहंकार आपको कष्ट देगा। मैत्री संबंध आपके लिए लाभदायी होंगे, लेकिन पारिवारिक समस्या भी तनाव का कारण है। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकर होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। दालों का दान करें। कुछ पारिवारिक तनाव भी मिल सकता है। बुद्धि कौशल से और अन्न के दान से समस्या का समाधान होगा।

तुला: जीवनसाथी तनाव का कारण बन सकता है। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में गड़बड़ी आ सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रुपए-पैसे के लेन-देन में धोखा हो सकता है। सचेत रहें।

मकर: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। चल य अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में वृद्धि होगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। भागदौड़ रहेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.