Move to Jagran APP

12 मई 2018 के राशिफल के अनुसार मिश्रित फलों से पूर्ण रहेगा दिन

पंडित केए दुबे पद्मेश से जानें अपना 12 मई 2018 का राशिफल।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 03:17 PM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 09:42 AM (IST)
12 मई 2018 के राशिफल के अनुसार मिश्रित फलों से पूर्ण रहेगा दिन
12 मई 2018 के राशिफल के अनुसार मिश्रित फलों से पूर्ण रहेगा दिन

मेष: मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जबकि दांपत्य जीवन उत्तम होगा।

loksabha election banner

वृष: ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। मुकदमा चल या अचल संपत्ति के मामले में किया गया प्रयास सार्थक होगा। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: रुपए पैसे के लेन-देन में सचेत रहने की आवश्यकता है। धन हानि की आशंका है। आर्थिक मामलों में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे शासन सत्ता से परेशानी मिले।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक या मांगलिक कार्य व्यस्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

सिंह: धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उसी गति से विरोधी तनाव भी देंगे।

कन्या: मन खिन्न हो सकता है। भगवान शिव की उपासना करें या गंगा में दीपदान करें। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तुला:  पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा। मन अशांत रहेगा। उसके लिए अन्न और जल दान करें। संबंधों में गलत फहमी के प्रति सचेत रहें।

धनु: व्यावसायिक योजना में व्यस्त हो सकते हैं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। लेकिन मन अशांत रहेगा। शनि का दान करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान के व्यवहार से चिंतित होंगे।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण लेंगे।

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.