स्वाथ्य को लेकर रहें सतर्क सामान्य रहेगा दिन, कहता है आपका 04 सितम्बर 2018 का राशिफल
पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 04 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।
मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोग और शत्रु बढ़ेंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कर्क: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या: यात्रा की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी, लेकिन लोभ की स्थिति में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
तुला: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। फिजूलखर्ची से बचना होगा। अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग मिलेगा।
धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। फिजूलखर्ची से बचना होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।
मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
कुंभ: शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।
मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अपनों से तनाव मिलेगा। विरोधी परास्त होगा।