Move to Jagran APP

5 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की आर्थिक मामलों में चली आ रही समस्या का होगा समाधान

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 5 अप्रैल 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 02:27 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:00 AM (IST)
5 अप्रैल 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की आर्थिक मामलों में चली आ रही समस्या का होगा समाधान

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

loksabha election banner

आज की गृह स्थिति

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

विशेष: विक्रम संवत् 2075 समाप्त।

आज का पर्व एवं त्यौहार : स्नानदान की अमावस्या।
संवत्, परिधारी (प्रमाद), 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 15 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया, रेवती नक्षत्र 07 घंटे 49 मिनट तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र, वैधृत योग 21 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात विषकुंभ योग, मीन में चंद्रमा 07 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात मेष में।

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति उत्तम है। धनात्मक ऊर्जा के लिए घर में लाल रंग का ध्वज लगाएं।

वृष:  वर्ष का राजा शनि होने से आर्थिक पक्ष मामले में चली आ रही समस्या का समाधान होगा। लंबी यात्रा का प्रयास भी फलीभूत होगा।

मिथुन: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन दांपत्य जीवन में कोई समस्या आ सकती है।

सिंह: वर्ष का मंत्री सूर्य होने के कारण इस वर्ष आपको पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।

कन्या: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वर्ष का राजा शनि होने से इस वर्ष आर्थिक प्रगति होगी। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ: वर्ष का राजा शनि होने के कारण आपके भौतिक और अध्यात्मिक यात्रा मजबूत होगी। चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख के लिए घर में ध्वज लगाएं।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है लेकिन उसके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.