Move to Jagran APP

29 मार्च 2019 का राशिफल: मीन राशि में गुरू हो रहे हैं दशम

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 09:28 AM (IST)
29 मार्च 2019 का राशिफल: मीन राशि में गुरू हो रहे हैं दशम
29 मार्च 2019 का राशिफल: मीन राशि में गुरू हो रहे हैं दशम

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास  मास,  कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

विशेष : गुरु धनु राशि व मूल नक्षत्र में।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष दशमी 27 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 15 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र, शिव योग 18 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, मकर में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: गुरु के परिवर्तन से धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजना को भी बल मिलेगा।

वृष राशि: आपकी राशि से गुरु आठवें होगा। जिस कारण से विरोधी परास्त होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

मिथुन राशि: आपकी राशि से सातवें गुरु होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

कर्क राशि: आपकी राशि से छठे वृहस्पति होगा। जो रोग और शत्रु का दमन करेगा। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकर होगा। 

सिंह राशि: आपकी राशि से पांचवें गुरु आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता देगा। 

कन्या राशि: आपकी राशि से चौथे गुरु कुछ पारिवारिकक समस्याएं देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। 

तुला राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। 

वृश्चिक राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 

धनु राशि: आपकी राशि में गुरु के प्रवेश से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शनि, केतु और गुरु की युति राजनैतिक सफलता देगी।  

मकर राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा मिलेगी लेकिन भाई या पड़ोसी के कारण से तनाव भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। 

कुंभ राशि: आपकी राशि से एकादश गुरु होगा। विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। 

मीन राशि: आपकी राशि से गुरु दशम होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.