Move to Jagran APP

28 जनवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के संबंधों में मधुरता आयेगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 28 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 10:13 AM (IST)
28 जनवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के संबंधों में मधुरता आयेगी
28 जनवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के संबंधों में मधुरता आयेगी

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: सोमवार, माघ मास,  कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष नवमी 14 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, विशाखा नक्षत्र 15 घंटे 14 मिनट तक तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र, वृद्धि योग 29 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात ध्रुव योग,  तुला में चंद्रमा 08 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात वृश्चिक में।

राशिफल

मेष राशि: अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि: धन, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि: कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या राशि: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। मैत्री संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक राशि: संबंधों में मधुरता आएगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

धनु राशि: शुक्र का परिवर्तन चल रही समस्याओं पर अंकुश लगाएगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर राशि:  पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौैशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक व्यय अधिक होगा।

मीन राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.