Move to Jagran APP

27 जनवरी 2019 का राशिफल: तुला राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 03:11 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 10:12 AM (IST)
27 जनवरी 2019 का राशिफल: तुला राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: रविवार, माघ मास,  कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : कालाष्टमी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष अष्टमी 14 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात नवमी, स्वाती नक्षत्र 14 घंटे 28 मिनट तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र, शूल योग 07 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात गण्ड योग,  तुला में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन भागदौड़ रहेगी।

वृष राशि: किसी रिश्तेदार या स्वजन के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मिथुन राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या राशि: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक मामलों में जोख्रिम न उठाएं।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि:  महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.