Move to Jagran APP

26 मार्च 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 26 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 09:18 AM (IST)
26 मार्च 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का कैसा है हाल 

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास  मास,  कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : शीतला षष्ठी।

विशेष : गंगा मेला (कानपुर)।

आज की भद्रा : रात्रि 08:02 बजे से 27 मार्च को प्रात: 08:23 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष सप्तमी 20 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, ज्येष्ठा नक्षत्र 08 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र, व्यतीपात योग 16 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात वरीयान योग, वृश्चिक में चंद्रमा 08 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात धनु में। 

राशिफल

मेष राशि: धर्मगुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूीत होगी, लेकिन आर्थिक संकट रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। 

वृष राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी भी बढ़ेंगे। संतान के दायित्व के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

सिंह राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। 

कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध मधुर होंगे। 

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

वृश्चिक राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

धनु राशि: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। 

मकर राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

कुंभ राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.