Move to Jagran APP

20 दिसंबर 2018 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को शाही खर्च से बचना होगा, धन हानि की आशंका

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 दिसंबर 2018 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 01:18 PM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 10:34 AM (IST)
20 दिसंबर 2018 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को शाही खर्च से बचना होगा, धन हानि की आशंका
20 दिसंबर 2018 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को शाही खर्च से बचना होगा, धन हानि की आशंका

आज का पंचांग

loksabha election banner

20 दिसंबर, गुरुवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी 

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, 26 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात पूर्णिमा, रोहिणी नक्षत्र 25 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र, साध्य योग 16 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात शुभ योग, वृष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: आर्थिक योजना को कार्य रूप में परिणित करने से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन राशि: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह राशि: शासन सत्ता का सहयग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: विरोधी सक्रिय रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। भाग—दौड़ रहेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

कुंभ राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.