Move to Jagran APP

2 अप्रैल 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 2 अप्रैल 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 02:45 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 06:00 AM (IST)
2 अप्रैल 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे
2 अप्रैल 2019 का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन:  मंगलवार, चैत्र मास  मास,  कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार: भौम प्रदोष।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 10 घंटे 57 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी, पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 27 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद नक्षत्र, शुक्ल योग 11 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्म योग, कुंभ में चंद्रमा 30 घंटे 48 मिनट तक तत्पश्चात मीन में।

मेष : उदर या नेत्र विकार की संभावना। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ परेशानी और उलझनें रहेंगी। लंबी यात्रा या देशाटन की संभावना है।

वृष:  क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी अधिकारी या रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनैतिक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मीन : जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.