Move to Jagran APP

18 दिसम्बर 2018 का राशिफल: वृष राशि वाले रहें स्वास्थ्य के प्रति सचेत

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 दिसंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 10:19 AM (IST)
18 दिसम्बर 2018 का राशिफल: वृष राशि वाले रहें स्वास्थ्य के प्रति सचेत
18 दिसम्बर 2018 का राशिफल: वृष राशि वाले रहें स्वास्थ्य के प्रति सचेत

18 दिसंबर 2018 का पंचांग

loksabha election banner

मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक। 

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार : कल्पादि नवमी। 

आज की भद्रा : सायं 07:47 बजे से 19 दिसंबर को प्रात: 07:36 बजे तक। 

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 

1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशार्ष मास, शुक्ल पक्ष एकादशी, 07 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात द्वादशी, भरणी नक्षत्र 28 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र, शिव योग 21 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, मेष  में चंद्रमा।

 राशिफल

मेष राशि: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

वृष राशि: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

मिथुन राशि: विरोधी परास्त होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। 

कर्क राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।  

सिंह राशि: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। मन प्रसन्न रहेगा। यद्यपि अपने लोग कार्य क्षेत्र मं अवरोध पैदा करेंगे।

कन्या राशि: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति मेें वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

तुला राशि: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। 

वृश्चिक राशि: नए विरोधी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। 

धनु राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व में व्यस्त हो सकते हैं। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर राशि: संबंधों मेें मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ राशि: संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

मीन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.