Move to Jagran APP

17 मार्च 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 06:00 AM (IST)
17 मार्च 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : आमलकी एकादशी।

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 10:16 बजे से रात्रि 08:51 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष द्वादशी 17 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी, आश्लेषा नक्षत्र 21 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र, सुकर्मा योग 21 घंटे 17 मिनट तत्पश्चात धृति योग, कर्क में चंद्रमा 21 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात सिंह में।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। राजनैतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।

मिथुन राशि: भागदौड़ रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है।

तुला राशि: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक राशि: राजनैतिक सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

कुंभ राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.