Move to Jagran APP

16 जनवरी 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 10:48 AM (IST)
16 जनवरी 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: मंगलवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से  दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार : शाम्ब दशमी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष एकादशी 22 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात द्वादशी, कृतिका नक्षत्र 13 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र, शुक्ल योग 25 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्म योग,  वृष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

वृष राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी अपने से तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा।

कर्क राशि: दांपत्य जीवन में सुधार व शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

सिंह राशि:  पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। 

कन्या राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

तुला राशि: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक रहेगी।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी लेकिन अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव भी आ सकते हैं।

धनु राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.