Move to Jagran APP

15 March ka Rashifal: धनु राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 15 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 04:10 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:54 AM (IST)
15 March ka Rashifal: धनु राशि वालों के सम्मान में वृद्धि होगी

राशियों का कैसा है हाल
आज सिंह राशि वालों का दिन बेहतर है क्योंकि आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है वहीं वृष राशि वालों की भी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पंडित जी का कहना है कि धनु राशि वाले भी चाहे तो परिवार से जुड़े फैसले ले सकते हैं क्योंकि उन्हें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि वालों के रिश्ते में मधुरता आयेगी।

loksabha election banner

आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : श्री दुर्गाष्टमी व्रत पारण, गौ एवं अन्नदान।

विशेष : वक्री बुध कुंभ राशि में।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष दशमी 23 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी, पुनर्वसु नक्षत्र 26 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र, सौभाग्य योग 7 घंटे 35 मिनट तत्पश्चात शोभन योग, मिथुन में चंद्रमा 20 घंटे 39 मिनट तक तत्पश्चात कर्क में।

15 March ka Rashifal
मेष राशि: पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।

वृष राशि: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

सिंह राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि: धन, सम्मान, यश में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आ सकता है।

वृश्चिक राशि: वाणी पर संयम रखें। झगड़ा, विवाद की स्थिति आएगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी लेकिन जीवनसाथी के कारण तनाव की स्थिति आ सकती है।

कुंभ राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन राशि: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.