Move to Jagran APP

13 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों की मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में व्यस्तता रहेगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 05:37 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 06:00 AM (IST)
13 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों की मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में व्यस्तता रहेगी
13 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों की मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में व्यस्तता रहेगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: बुधवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न  12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : दुर्गा अष्टमी।

विशेष : सूर्य की कुंभ संक्रांति

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष नवमी 14 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, रोहिणी नक्षत्र 22 घंटे 01 मिनट तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र, ऐन्द्र योग 08 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात वैधृत योग, वृष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृष राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोग वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

सिंह राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में व्यस्त हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। राजनैतिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.