Move to Jagran APP

12 मार्च 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों की व्यावसायिक योजना कामयाब हो सकती है

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 12 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 11 Mar 2019 04:59 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 09:59 AM (IST)
12 मार्च 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों की व्यावसायिक योजना कामयाब हो सकती है

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: मंगलवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : गौ रूपणी षष्ठी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष सप्तमी 28 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र 29 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र, विषकुंभ योग 13 घंटे 59 मिनट तत्पश्चात प्रीति योग, वृष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

वृष राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कर्क राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तुला राशि: महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथी वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना में व्यस्तता रहेगी।

मीन राशि: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.