12 जनवरी 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 12 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
आज का पंचांंग
दिन: शनिवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष सप्तमी 23 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 11 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र, परिघ योग 07 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात शिव योग, मीन में चंद्रमा।
राशिफल
मेष राशि: पारिवारिक और व्यावसायिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेंगे।
वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मिथुन राशि: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कर्क राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यावासयिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। चल रहे कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कुंभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा।
मीन राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखना ही हितकर होगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।