Move to Jagran APP

10 मार्च 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 06:00 AM (IST)
10 मार्च 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी
10 मार्च 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: रविवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : गणेशचतुर्थी।

आज की भद्रा: अपराह्न 03:38 बजे से रात्रि 04:07 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष पंचमी 28 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी, भरणी नक्षत्र 28 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र, ऐन्द्रï योग 16 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात वैधृत योग, मेष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृष राशि: अधीनस्थ कर्मचारी या सहयोगी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें जबकि अन्य पारिवारिक सदस्यों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। मांगलिक या पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। झगड़ा विवाद मानसिक क्लेश दे सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृश्चिक राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे, लेकिन अहंकार स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.