Move to Jagran APP

1 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 1 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 10:35 AM (IST)
1 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है
1 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों को उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: शुक्रवार, माघ मास,  कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : तिल द्वादशी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 21 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 23 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वज्र योग 30 घंटे 44 मिनट तक,  धनु में चंद्रमा 30 घंटे 39 मिनट तक तत्पश्चात मकर में।

राशिफल

मेष राशि: उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।  गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क राशि: विरोधी सक्रिय रहेगा। जबकि शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि: कुछ पारिवारिक, कुछ आर्थिक दबाव रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। वाणी पर संयम रखने में रिश्तों में तनाव आ सकता है।

कन्या राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होगा।

वृश्चिक राशि: संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.