विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crying Cat Means: बिल्ली का रोना शुभ होता है या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Tue, 20 Feb 2024 11:56 AM (IST)

शकुन शास्त्र में बिल्ली के रोने के बारे में भी बताया गया है। कई बार बिल्ली के रोने की आवाज ...और पढ़ें

Crying Cat Means: बिल्ली का रोना शुभ होता है या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत
Crying Cat Means: बिल्ली का रोना शुभ होता है या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत

HighLights

  1. सनातन धर्म में शकुन शास्त्र का अधिक महत्व है।
  2. शकुन शास्त्र में बिल्ली के रोने के बारे में बताया गया है।
  3. बिल्ली के रोने से कई तरह के संकेत मिलते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shakun Apshakun of Crying Cat: सनातन धर्म में शकुन शास्त्र का अधिक महत्व है। शास्त्र में ऐसी कई बातों का उल्लेख किया गया है। जो इंसान के जीवन में घटनाओं के बारे में संकेत देती हैं। हमारे आस पास कुछ भी घटता है, तो उसका कुछ न कुछ मतलब अवश्य होता है। शकुन शास्त्र में बिल्ली के रोने के बारे में भी बताया गया है। कई बार बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है और लोग बिल्ली के रोने को अशुभ मानते हैं, जिसकी वजह रोती हुई बिल्ली को भगा देते हैं, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि शकुन शास्त्र में इसे शुभ माना गया है या अशुभ। आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बिल्ली का रोना शुभ या अशुभ होता है।

शुभ या अशुभ?

-शकुन शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर बिल्ली का रोना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बिल्ली के रोने से किसी अनहोनी का संकेत का मिलता है। इससे परिवार के सदस्यों पर कोई बड़ी परेशानी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money: घर में ले आएं ये तीन मूर्तियां, कभी नहीं होना पड़ेगा धन के लिए परेशान

मिलते हैं ये संकेत

-अगर आपके घर के बाहर बिल्ली रो रही है, तो इसका मलतब की इंसान के जीवन में कुछ बुरा होने वाला है या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

-बिल्लियों के आपस में झगड़ने से धन हानि और गृह क्लेश के संकेत मिलते हैं।

-अगर आप किसी काम से कहीं जा रहे हैं, तो ऐसे में अचानक से बिल्ली रास्ता काट जाए, तो यह अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं। उसमें आपको सफलता प्राप्त नहीं होगी।

-अगर आपके घर में बिल्ली चुपके से आकर दूध पी जाए, तो इससे धन हानि के संकेत मिलते हैं।

-दिवाली के दिन घर में बिल्ली का आना शुभ होता है। माना जाता है इस अवसर पर बिल्ली के घर आने से धन की तिजोरी सदैव भरी रहती है।

यह भी पढ़ें: Lucky Plants: क्या आपके भी एलोवेरा में आए हैं फूल, तो जीवन में मिल सकते हैं ये संकेत

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।

Pic Credit- Freepik