विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कलश पर नारियल रखने की सही दिशा क्या है? इस प्राचीन श्लोक में छिपा है पूरा रहस्य

Published: Thu, 06 Aug 2026 08:05 AM (GMT+05:30)

पूजा में कलश स्थापना के समय नारियल की सही दिशा का होना बेहद जरूरी है। जानिए कलश पर नारियल रखने की सही दिशा क्या है।

कलश पर रखे नारियल का मुख किस तरफ होना चाहिए? (AI-Generated image)

कलश पर रखे नारियल का मुख किस तरफ होना चाहिए? (AI-Generated image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य, व्रत या अनुष्ठान कलश स्थापना के बिना अधूरा माना जाता है। चाहे नवरात्र की पूजा हो, दीवाली हो या घर में सत्यनारायण भगवान की कथा हो, तांबे या मिट्टी के कलश पर आम के पत्ते और नारियल (श्रीफल) रखना सबसे पवित्र माना गया है। लेकिन, अक्सर हम सब पूजा की तैयारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि कलश पर नारियल किस दिशा में रखना है, इस पर ध्यान ही नहीं दे पाते।

क्या आपने कभी सोचा है कि कलश के ऊपर रखा नारियल आपको शुभ फल दे रहा है या अशुभ? शास्त्रों में कलश पर नारियल रखने की दिशा को लेकर एक बहुत ही सटीक और गहरा श्लोक बताया गया है। यह श्लोक मुख्य रूप से हिंदू धर्म के 'कर्मकांड' (पूजा-पाठ और अनुष्ठान की विधि) से जुड़े प्रामाणिक ग्रंथों में मिलता है।

अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय, ऊर्ध्वस्य वक्त्रं बहुरोग वृद्धये।
प्राचीमुखं वित्तविनाशनाय, तस्मात् शुभं संमुखयं नारीकेलम॥

श्लोक का सरल अर्थ-

नीचे की ओर मुख (शत्रु वृद्धि): श्लोक की पहली लाइन कहती है कि अगर कलश पर नारियल का मुख नीचे की ओर (यानी कलश के जल की तरफ) है, तो इससे जीवन में शत्रुओं (दुश्मनों) की वृद्धि होती है।

ऊपर की ओर मुख (बीमारियों को न्योता): अगर नारियल का मुख सीधे आसमान की ओर खड़ा रखा गया है, तो यह घर में अनगिनत बीमारियों और रोगों को बुलावा देता है।

पूर्व या विपरीत दिशा (धन की हानि): नारियल का मुख पूर्व दिशा की तरफ (यानी पूजा कर रहे व्यक्ति की पीठ की ओर) रखने से जमा की हुई पूंजी नष्ट होने लगती है और आर्थिक नुकसान होता है।

अपनी ओर मुख (सबसे शुभ): आखिरी लाइन एकदम स्पष्ट करती है कि कलश पर नारियल हमेशा इस तरह रखना चाहिए कि उसका मुख पूजा करने वाले व्यक्ति (यानी आपकी) तरफ हो। शास्त्रों में यही स्थिति सबसे ज्यादा शुभ, फलदायी और मंगलकारी मानी गई है।

कैसे पहचानें नारियल का मुख?

ज्यादातर लोगों की सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि आखिर नारियल का मुख होता किस तरफ है। दरअसल, जिस तरफ से नारियल पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है और जहां आपको तीन बिंदु (आंखें) दिखाई देती हैं, वही नारियल का मुख होता है। पूजा में नारियल को हमेशा कलश पर लिटाकर इस तरह रखें कि जटा वाला हिस्सा पीछे जाए और आंखों वाला हिस्सा आपकी ओर रहे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।