ढोलक पूजा के साथ फाग का समापन
झारसुगुड़ा शहर में गत 135 वर्षो से जारी फाग की परंपरा निरंतर चली आ रही है, होलिका दहन के तीन बाद ढोलक पूजा का आयोजन कर फाग का समापन किया जाता है। इस क्रम में इस वर्ष भी झंडा चौक स्थित शिव मंगल महाराज लेन स्थित स्व. प्रभु शंकर अवस्थी के निवास स्थान पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी फाग का आयोजन किया गया था औ
झारसुगुड़ा। झारसुगुड़ा शहर में गत 135 वर्षो से जारी फाग की परंपरा निरंतर चली आ रही है, होलिका दहन के तीन बाद ढोलक पूजा का आयोजन कर फाग का समापन किया जाता है।
इस क्रम में इस वर्ष भी झंडा चौक स्थित शिव मंगल महाराज लेन स्थित स्व. प्रभु शंकर अवस्थी के निवास स्थान पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी फाग का आयोजन किया गया था और बुधवार की रात ढोलक पूजा के साथ फाग का समापन हुआ। बुधवार की रात ढोलक पूजा नागरिक बाल गोविंद मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मदन गोपाल मिश्र भी थे। विधिवत ढोलक पूजा करने के बाद फाग मंडली के सदस्यों ने अपने वरिष्ठ व मुख्य सहयोगी तथा शहर के गणमान्य नागरिक शिव शंकर अवस्थी जी के निधन पर गहरा दुख प्रगट किया साथ ही उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट की मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद फाग का समापन हुआ। इस अवसर पर विनोद प्रसाद मिश्र, जगदेव प्रसाद पांडे, विमल अवस्थी, रामेश्वर तिवारी, विजयी बचपेई, अंचल अवस्थी सहित मंडली के सदस्य एवं समाज के लोग उपस्थित थे।