Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2020: भारत में आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय

Chandra Grahan 2020 इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार को लगने वाला है। यह कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। हालांकि यह उपछाया मात्र है। इससे लोगों की राशियों पर ज्यादा कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 01:20 PM (IST)
Chandra Grahan 2020: भारत में आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय
Chandra Grahan 2020: भारत में किस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय और तारीख

Chandra Grahan 2020: इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर दिन सोमवार को लगने वाला है। यह कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। हालांकि, यह उपछाया मात्र है। इससे लोगों की राशियों पर ज्यादा कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जो थोड़ा-बहुत असर पड़ेगा वो ग्रहण के दौरान निकलने वाली प्रदूषित किरणों का भी विपरीत प्रभाव होगा जो कि मानव जीवन पर पर होता है। मुख्यत: इसका ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर देखा जाता है। चंद्रमा मन का कारक है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का असर सीधे व्यक्ति के मन पर पड़ेगा।

loksabha election banner

चंद्र ग्रहण का समय:

जैसा कि हमने आपको बताया है कि 30 नवंबर को पड़ने वाला चन्द्रग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण मात्र है। इसका कोई सूतक काल नहीं होगा। ऐसा कहा जाता है कि अगर ग्रहण में सूतक काल नहीं है वह ग्रहण प्रभावशाली नहीं होता है। समय की बात करें तो ग्रहण का समय दोपहर 01 बजकर 04 मिनट पर शुरु होगा। इस समय एक छाया से पहला स्पर्श होगा। यह दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा। अंतिम स्पर्ष शाम 05 बजकर 22 मिनट पर उपच्छाया से होगा। ऐसा कहा जाता कि चंद्र ग्रहण के समय भगवान की पूजा की जानी चाहिए। साथ ही ओम् श्रीकृष्णाय नमः का जाप भी किया जाना चाहिए।

जानें कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण:

इस बार का चंद्रग्रहण भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में देखा जा सकता है। जब चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया पर न जाकर उसकी उपछाया से ही लौट जाती है तो उसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं। इससे चांद पर हल्की सी धुंधली परत बन जाती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.