Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chanakya Niti: ये 4 प्रकार के लोग जीवन भर रहते हैं गरीब, कभी नहीं कर पाते हैं तरक्की

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 04:13 PM (IST)

    Chanakya Niti आचार्य चाणक्य की कही गई बातें कभी गलत नहीं साबित होती थीं। यही वजह है कि लोग इसे आज भी फॉलो करते हैं। अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं तो उनकी नीतियों (Chanakya Niti Tips) से कुछ टिप्स ले सकते हैं। या फिर यहां दी गई उनकी नीतियों से कुछ सीख ले सकते हैं जो इस प्रकार है।

    Hero Image
    Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों से लें शिक्षा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीति को प्राचीन समय से लेकर अभी तक महत्व दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य की कही गई बातें कभी गलत नहीं साबित होती थीं। यही वजह है कि लोग इसे आज भी फॉलो करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, तो उनकी नीतियों से कुछ टिप्स ले सकते हैं। या फिर यहां दी गई उनकी नीतियों से कुछ सीख ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : Akshaya Navami 2023: अक्षय नवमी पर पूजा के समय करें अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    आलसी व्यक्ति के घर नहीं टिकती मां लक्ष्मी

    आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस व्यक्ति के अंदर आलस का प्रभाव ज्यादा होता है, वो कभी अपने जीवने में आगे नहीं बढ़ पाता है। साथ ही ऐसे लोगों के पास मां लक्ष्मी भूलकर भी नहीं आती हैं।

    ऐसे में जिसे मां लक्ष्मी की पूर्ण कृपा चाहिए उसे आलस का परित्याग कर देना चाहिए, जिससे जीवन में सफलता हासिल हो सके।

    कंजूस व्यक्ति

    चाणक्य नीति में यह बताया गया है कि जो व्यक्ति किसी की मदद करने में या दान-पुण्य करने में कंजूसी करता है, ऐसे व्यक्ति को जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि चाणक्य का कहना था कि दान देने से धन बढ़ता है। साथ ही भगवान प्रसन्न होते हैं।

    पैसे बरबाद करना

    चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जो अपने बुरे समय के लिए पैसे बचाकर नहीं रखते हैं और फिजूल खर्च करते हैं उन्हें जीवन में तंग हाल का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों का जीवन सदैव परेशानी में बीतता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पैसे की कदर करनी चाहिए। साथ ही पैसे संभाल कर खर्च करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें : Tulsi Vivah 2023: बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, तुलसी विवाह के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।