विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाणक्य नीति: इन 5 लोगों की मदद करना पड़ सकता है भारी, जीवनभर रहेगा पछतावा

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:21 PM (IST)

चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनकी मदद करना आपके लिए भारी पड़ सकता है और जीवनभर पछतावे का कारण बन सकता है।

इन 5 तरह के लोगों की मदद करने से पहले सौ बार सोचें (Picture Credit: AI Generated)

इन 5 तरह के लोगों की मदद करने से पहले सौ बार सोचें (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. अपमान करने वाले, बुरे स्वभाव के लोगों से बचें।

  2. हमेशा परेशान रहने वाले, मूर्ख व्यक्तियों की मदद न करें।

  3. अहंकारी और बातूनी लोगों से दूरी बनाना बेहतर।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में अच्छा और बुरा वक्त कभी भी आ सकता है और कई बार लोगों को आपकी मदद की जरूरत भी हो सकती है। कई बार आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और ऐसा माना जाता है कि जो जरूरत में काम आए वही आपका सच्चा मित्र हो सकता है।

वहीं कई बार आपको अपनी जान पहचान या अनजान लोगों की मदद भी करनी पड़ती है। कई बार हम ऐसे व्यक्ति की मदद कर देते हैं जो बाद में आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कई बार आपका लोगों की मदद करना आपको बाहरी पड़ सकता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कौन से लोग हैं जिनकी मदद करने से पहले आपको एक या दो नहीं बल्कि कई बार सोचना चाहिए।

जिसने पहले आपका अपमान किया हो

कई बार आप ऐसे किसी व्यक्ति की मदद करते हैं जिसने जीवन में कभी आपका अपमान किया हो। ऐसे व्यक्ति का कोई भरोसा नहीं होता है और उनकी मदद करने से वो कभी भी आपका फिर से अपमान कर सकते हैं।
जिस व्यक्ति ने पहले कभी भी आपकी बेइज्जती की हो, उससे न तो मदद लेनी चाहिए और न ही मदद करनी चाहिए।

बुरे स्वभाव के लोगों की

अगर किसी व्यक्ति का स्वभाव ठीक नहीं है तो आपको भूलकर भी उसकी मदद नहीं करनी चाहिए। दुष्ट व्यक्ति की मदद करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने होनी नीतियों में बताया है कि आपको कभी भी बुरे स्वभाव के लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग न तो आपकी मदद से प्रसन्न होते हैं और न ही आपकी मदद का कोई एहसान मानते हैं।

हमेशा परेशान रहने वाले

ऐसे लोग जो हमेशा परेशान रहते हैं और अपनी परेशानियों का रोना रोते हैं उनकी मदद आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि इस तरह के लोग आपकी मदद के बाद भी संतुष्ट नहीं होते हैं और बार-बार किसी न किसी बहाने से आपकी मदद लेते रहते हैं और आपके सामने अपना रोना रोते रहते हैं।

मूर्ख और बातूनी स्वभाव के लोग

कई लोगों का जन्मजात स्वभाव ही मूर्खता से भरा होता है। ऐसे लोगों की अगर आप मदद करते हैं, तो ये लोग अपने ऐसे स्वभाव की वजह से बार-बार धोखा खाते हैं और आपकी मदद लेने के लिए तैयार रहते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, आपको कभी भी ऐसे लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए। वहीं आपको बातूनी स्वाभाव के लोगों की मदद करने से भी बचना चाहिए। ये लोग भी आपकी मदद को भूल जाते हैं और अपने बड़बोले स्वभाव के कारण बार-बार धोखा खाते हैं।

अहंकार वाले लोग

जो लोग बहुत ज्यादा अहंकार से भरे होते हैं, उनकी मदद करने से पहले आपको कई बार सोचना चाहिए। जाने-अनजाने में अगर आप इनकी मदद कर भी देते हैं, तो आपको अपने अहंकार की वजह से ये कभी तबज्जो नहीं देते हैं। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि आपको अहंकारी लोगों से न तो मदद लेनी चाहिए और न ही उनकी कभी मदद करनी चाहिए।

अगर आप भी इनमें से किसी भी गुण वाले व्यक्ति की मदद करते हैं, तो आपको कई बार सोचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- किसी को भूलकर भी न बताएं ये 4 बातें, अपने ही लोग कर सकते हैं धोखा, आचार्य चाणक्य ने बताई वजह

यह भी पढ़ें- भागदौड़ भरी जिंदगी में पीछे छूट रहे हैं आप? चाणक्य नीति की ये 3 बातें बदल देंगी आपकी सोच और काम का तरीका

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।