विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chaitra Navratri 2026 2nd Day: चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व और देवी का प्रिय भोग

Published: Fri, 20 Mar 2026 07:15 AM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2026 08:17 AM (IST)

आज चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2026 2nd Day) का दूसरा दिन है। यह मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है।

Chaitra Navratri 2026 2nd Day: चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन आज।

Chaitra Navratri 2026 2nd Day: चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन आज।

HighLights

  1. आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है

  2. यह मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है

  3. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से सुख-शांति की प्राप्ति होती है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2026 2nd Day: चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए समर्पित है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से तप, त्याग और वैराग्य की प्राप्ति होती है। देवी सफेद वस्त्र धारण करती हैं। दाएं हाथ में जप माला और बाएं हाथ में कमंडल लिए मां ब्रह्मचारिणी शांत और सरल स्वरूप में विराजमान हैं। देवी की पूजा करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

Chaitra Navratri 2026 2nd Day rituals 1

मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि (Chaitra Navratri 2026 2nd Day Puja Vidhi)

  • सुबह स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें।
  • इसके बाद एक वेदी पर मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • हाथ में जल, अक्षत और पुष्प लेकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का संकल्प लें।
  • मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करते हुए उनका आह्वान करें।
  • मां को अक्षत, रोली, चंदन, धूप, दीप और इत्र आदि चीजें चढ़ाएं।
  • उन्हें सफेद फूल और मिठाई अर्पित करें।
  • देवी के वैदिक मंत्रों का जाप करें।
  • मां ब्रह्मचारिणी की कथा का पाठ करें या सुनें।
  • अंत में आरती करें।
  • पूजा में सभी गलती के लिए माफी मांगे।

पूजन मंत्र (Chaitra Navratri 2026 2nd Day Puja Mantra)

1. या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
2. ह्रीं श्री अम्बिकायै नम: या ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः।।
3. दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

मां ब्रह्मचारिणी प्रिय भोग (Chaitra Navratri 2026 2nd Day Bhog)

मां ब्रह्मचारिणी को भोग के रूप में मिश्री और पंचामृत चढ़ाएं। इसके अलावा मां को सफेद मिठाई या फल भी अर्पित कर सकते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का धार्मिक महत्व (Chaitra Navratri 2026 2nd Day Significance)

ऐसा माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है। विद्यार्थियों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इसलिए चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पूरी भक्ति भाव से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें और उनकी कृपा प्राप्त करें। ताकि जीवन में सुख-शांति बनी रहे।

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र का पहला शुक्रवार, मां दुर्गा के साथ लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का महासंयोग

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में रख सकते हैं चैत्र नवरात्र व्रत? पढ़ें मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना के जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।