विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में घर ले आएं ये शुभ चीजें, जीवन में बुरे दिनों से होगा बचाव

Published: Tue, 09 Apr 2024 03:01 PM (IST)

चैत्र नवरात्र के पर्व को देशभर में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 09 अप्रैल ...और पढ़ें

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में घर ले आएं ये शुभ चीजें, जीवन में बुरे दिनों से होगा बचाव
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में घर ले आएं ये शुभ चीजें, जीवन में बुरे दिनों से होगा बचाव

HighLights

  1. चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होते हैं।
  2. इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।
  3. नवरात्र में शुभ चीजों को घर लाने से धन का लाभ मिलता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Navratri 2024: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र के पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान है। साथ ही जीवन में सुख और शांति के लिए व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है और माता रानी की कृपा सदैव बनी रहती है। चैत्र नवरात्र की शुरुआत 09 अप्रैल से हो चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दौरान किन चीजों को घर लाने से व्यक्ति को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024 Bhog: धन में चाहते हैं अपार वृद्धि, तो जानें नौ देवियों को किस दिन क्या भोग लगाएं

 

मां दुर्गा से संबंधित वस्तुएं

  • चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में आप नवरात्र के दौरान माता दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर घर ला सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक पर सदैव मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और धन धान्य में वृद्धि होती है।
  • इसके अलावा आप मां दुर्गा के पद चिह्न भी घर ला सकते हैं। उन्हें मंदिर के पास लगाएं। माना जाता है कि मां दुर्गा के पद चिह्न घर लाने से साधक को आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।
  • सनातन धर्म में दुर्गा बीसा यंत्र बेहद चमत्कारिक यंत्र माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्र में दुर्गा बीसा यंत्र घर लाने से बुरे दिनों से बचाव होता है।
  • सनातन धर्म में पूजा के दौरान कलश का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि कलश को शुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आप चैत्र नवरात्र में कलश को घर ला सकते हैं।  
  • मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने के लिए लाल चंदन की माला अधिक फलदायी मानी जाती है। ऐसे में आप चैत्र नवरात्र में लाल चंदन की माला को खरीदकर घर ला सकते हैं।  
  • लाल चंदन की माला घर लाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2024 Colours: नवरात्रि के नौ दिनों में करें इन रंगों का इस्तेमाल, कृपा बनाए रखेंगी माता रानी

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'