Chaitra Navratri 2021: मां दुर्गा को कभी न चढ़ाएं ये फूल, जानें किन फूलों से प्रसन्न होती हैं मां
Chaitra Navratri 2021 चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की अराधना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है
Chaitra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की अराधना की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है और उनसे जीवन में सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की जाती है। मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के लिए व्रत किया जाता है।
नवरात्रि में पूजा के दौरान मां दुर्गा को फूल चढ़ाए जाते हैं। भक्त अपने मुताबिक फूल चढ़ाता है। लेकिन कुछ फूल ऐसे भी हैं जिन्हें मां दुर्गा नपसंद करती हैं। ये फूल मां दुर्गा को नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा नाराज भी हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि मां दुर्गा को कौन-सा फूल नहीं चढ़ाना चाहिए।
मां दुर्गा को कभी न चढ़ाएं ये फूल:
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जो फूल अपवित्र स्थानों पर उगते हैं उन्हें नहीं चढ़ाया जाना चाहिए जैसे बिखरी पंखुड़ियों वाले फूल, तीव्र गंध वाले फूल, सूंघे हुए फूल, जमीन पर गिरे हुए फूल आदि। इससे मां नाराज हो सकती हैं।
इन फूलों से मां होती हैं प्रसन्न:
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मोगरा और पारिजात मां दुर्गा को, गुलाब और स्थलकमल माता लक्ष्मी को, कवठी चाफा सप्तशृंगी मां को, रातरानी मां शारदा को, सोनचाफा देवी योगेश्वरी को, रजनीगंधा वैष्णोंदेवी को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां प्रसन्न हो जाती हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '