Chaiti Chhath 2026: चैती छठ पर करें सूर्य देव की पूजा, मिलेगा खूब सारा मान-सम्मान
चैती छठ (Chaiti Chhath 2026) का पर्व 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ शुरू होकर 25 मार्च को समाप्त होगा।

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ पूजन नियम। (Ai Generated Image)
HighLights
छठ का पर्व बेहद शुभ माना जाता है
22 मार्च से नहाय-खाय के साथ इस पावन पर्व की शुरुआत होगी
छठ में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। चैत्र माह में मनाए जाने वाले चैती छठ (Chaiti Chhath 2026) की भव्यता देखते ही बनती है। 22 मार्च से नहाय-खाय के साथ इस पावन पर्व की शुरुआत होने जा रही है। वहीं, इसका समापन 25 मार्च को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। अगर आप जीवन में तरक्की, समाज में यश और भरपूर मान-सम्मान पाना चाहते हैं, तो चैती छठ पर सूर्य देव की आराधना आपके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं होगी। ऐसे में सुबह उठकर स्नान करें। भगवान सूर्य का ध्यान करें और उन्हें अर्घ्य दें। इसके बाद सूर्य चालीसा का पाठ करें। अंत में आरती करें। इससे सूर्य देव की पूर्ण कृपा प्राप्त होगी।
-1773308378323.jpg)
।।सूर्य चालीसा का पाठ।।
।।दोहा।।
कनक बदन कुंडल मकर, मुक्ता माला अंग।
पद्मासन स्थित ध्याइए, शंख चक्र के संग।।
।।चौपाई।।
जय सविता जय जयति दिवाकर, सहस्रांशु सप्ताश्व तिमिरहर।
भानु, पतंग, मरीची, भास्कर, सविता, हंस, सुनूर, विभाकर।
विवस्वान, आदित्य, विकर्तन, मार्तण्ड, हरिरूप, विरोचन।
अम्बरमणि, खग, रवि कहलाते, वेद हिरण्यगर्भ कह गाते।
सहस्रांशु, प्रद्योतन, कहि कहि, मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि।
अरुण सदृश सारथी मनोहर, हांकत हय साता चढ़ि रथ पर।
मंडल की महिमा अति न्यारी, तेज रूप केरी बलिहारी।
उच्चैश्रवा सदृश हय जोते, देखि पुरन्दर लज्जित होते।
मित्र, मरीचि, भानु, अरुण, भास्कर, सविता,
सूर्य, अर्क, खग, कलिहर, पूषा, रवि,
आदित्य, नाम लै, हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै।
द्वादस नाम प्रेम सो गावैं, मस्तक बारह बार नवावै।
चार पदारथ सो जन पावै, दुख दारिद्र अघ पुंज नसावै।
नमस्कार को चमत्कार यह, विधि हरिहर कौ कृपासार यह।
सेवै भानु तुमहिं मन लाई, अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई।
बारह नाम उच्चारन करते, सहस जनम के पातक टरते।
उपाख्यान जो करते तवजन, रिपु सों जमलहते सोतेहि छन।
छन सुत जुत परिवार बढ़तु है, प्रबलमोह को फंद कटतु है।
अर्क शीश को रक्षा करते, रवि ललाट पर नित्य बिहरते।
सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत, कर्ण देश पर दिनकर छाजत।
भानु नासिका वास करहु नित, भास्कर करत सदा मुख कौ हित।
ओठ रहैं पर्जन्य हमारे, रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे।
कंठ सुवर्ण रेत की शोभा, तिग्मतेजसः कांधे लोभा।
पूषा बाहु मित्र पीठहिं पर, त्वष्टा-वरुण रहम सुउष्णकर।
युगल हाथ पर रक्षा कारन, भानुमान उरसर्मं सुउदरचन।
बसत नाभि आदित्य मनोहर, कटि मंह हंस, रहत मन मुदभर।
जंघा गोपति, सविता बासा, गुप्त दिवाकर करत हुलासा।
विवस्वान पद की रखवारी, बाहर बसते नित तम हारी।
सहस्रांशु, सर्वांग सम्हारै, रक्षा कवच विचित्र विचारे।
अस जोजजन अपने न माहीं, भय जग बीज करहुं तेहि नाहीं।
दरिद्र कुष्ट तेहिं कबहुं न व्यापै, जोजन याको मन मंह जापै।
अंधकार जग का जो हरता, नव प्रकाश से आनन्द भरता।
ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही, कोटि बार मैं प्रनवौं ताही।
मन्द सदृश सुतजग में जाके, धर्मराज सम अद्भुत बांके।
धन्य-धन्य तुम दिनमनि देवा, किया करत सुरमुनि नर सेवा।
भक्ति भावयुत पूर्ण नियम सों, दूर हटत सो भव के भ्रम सों।
परम धन्य सो नर तनधारी, हैं प्रसन्न जेहि पर तम हारी।
अरुण माघ महं सूर्य फाल्गुन, मध वेदांगनाम रवि उदय।
भानु उदय वैसाख गिनावै, ज्येष्ठ इन्द्र आषाढ़ रवि गावै।
यम भादों आश्विन हिमरेता, कातिक होत दिवाकर नेता।
अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं, पुरुष नाम रवि हैं मलमासहिं।
।।दोहा।।
भानु चालीसा प्रेम युत, गावहिं जे नर नित्य।
सुख सम्पत्ति लहै विविध, होंहि सदा कृतकृत्य।।
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: खरमास के साए में चैत्र नवरात्र, क्या वाकई फलदायी होगा व्रत? भूलकर भी न करें ये काम
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri से पहले जरूर करें वास्तु के ये उपाय, माता रानी के साथ होगा सुख-समृद्धि का आगमन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
