विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनुमान जंयती 2018: शुभ है शनिवार और हनुमान जी का संयोग, इन उपायों से मिलेगा लाभ

By Molly SethEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 09:38 AM (IST)

चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जंयती का उत्‍सव मनाया जाता है। इस बार ये अवसर 31 मार्च 2018 को शनिवार के दिन पड़ रहा है।

हनुमान जंयती 2018: शुभ है शनिवार और हनुमान जी का संयोग, इन उपायों से मिलेगा लाभ
हनुमान जंयती 2018: शुभ है शनिवार और हनुमान जी का संयोग, इन उपायों से मिलेगा लाभ

शनि और हनुमान का सुखद संयोग

पंडित दीपक पांडे ने बताया कि इस बार हनुमान जंयती शनिवार को पड़ रही है जो कि अत्‍यंत शुभ संयोग है। क्‍योंकि इस संवत्‍सर में राजा सूर्य हैं और शनि मंत्री। हनुमान जी का सूर्य और शनि दोनों के साथ घनिष्‍ट संबंध है। सूर्य हनुमान के गुरू, श्‍वसुर और गुरू भाई हैं जबकि शनि उनके मित्र और सूर्य पुत्र हैं। साथ ही वायु पुराण भी कहता है कि शनि और हनुमान की घनिष्‍ट मित्रता है। इस वर्ष अत्‍यंत सुंदर योग बन रहा है कि हनुमान जी का जन्‍मोत्‍सव शनिवार के दिन, पूर्णिमा तिथि को, हस्‍त नक्षत्र में मनाया जायेगा। इस दिन पूजन से विशिष्‍ट लाभ भक्‍तों को प्राप्‍त हो सकते हैं। 

इन बातों पर दें विशेष ध्‍यान 

इस दिन यदि बजरंग बली के भक्‍त कुछ छोटी छोटी बातों का ध्‍यान रखेंगे तो उन्‍हें हनुमान जी का आर्शिवाद अवश्‍य मिलेगा। इन उपायों में इन तीन बातों को तो मुख्‍य रूप से याद रखें। पहली बात तो ये है कि हनुमान जी को चंदन और चोला चढ़ाना अत्‍यंत पसंद है इसलिए उन्‍हें लाल चोला जरूर चढ़ायें। इसके बाद दूसरे नंबर पर उन्‍हें मूंज का बनाया यज्ञोपवीत भी प्रिय है इसलिए इस दिन पूजा करते समय उसे भी चढ़ाना ना भूलें। इसके साथ तीसरी चीज जो सर्वाधिक प्रिय है वो है सहज उपलब्‍ध तुलसी दल, भक्‍त हनुमान जी को भोग लगाते समय तुलसी दल का प्रयोग करना कतई ना भूलें। यदि इन तीन उपायों को अपनाते हुए आप हनुमान जंयती पर राम भक्‍त हनुमान का पूजन करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनायें पूर्ण होगी और जीवन में भय से मुक्‍ति मिलने के साथ सुख शांति आयेगी।