विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cancer Yearly Horoscope 2023: साल के शुरुआत में मेहनत करें कर्क राशि के जातक, पूरे साल मिलेगा लाभ

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Sat, 17 Dec 2022 11:04 AM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2022 06:41 PM (IST)

Cancer Yearly Horoscope 2023 ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वार्षिक राशिफल में नए साल ...और पढ़ें

Cancer Yearly Horoscope 2023: कर्क वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा इस राशि के जातकों के साल 2023।
Cancer Yearly Horoscope 2023: कर्क वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा इस राशि के जातकों के साल 2023।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Cancer Yearly Horoscope 2023, कर्क वार्षिक राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): नव वर्ष 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। नए साल के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही सभी के मन में कुछ प्रश्न भी उठ रहे हैं कि उनका आने वाला साल कैसा रहने वाला है। उन्हें धन, स्वास्थ्य, व्यापार, मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी या नहीं, इन सभी प्रश्नों के उत्तर इंदौर के पंडित हर्षित मोहन शर्मा वार्षिक राशिफल में दे रहे हैं। जिसमें उन्होंने सभी विषयों को बताया है। कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल वार्षिक राशिफल से पढ़िए।

कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Cancer Yearly Horoscope 2023 in Hindi)

वर्ष 2023 के आरंभ में आप परिश्रम करने से बचेंगे, किंतु जितना आप आलस करेंगे उतने ही काम को बढ़ा लेंगे। सलाह दी जाती है कि वर्ष के आरंभ को लाभदायक बनाने के लिए मेहनत करके ही काम आसान होगा। कर्क राशि के जातक कुशाग्र बुद्धि के धनी होते है, यह जो ठान लेते है उसे कर के ही दम लेते हैं। मार्च माह से जुलाई माह के मध्य आपके कार्यस्थल के सहयोगी आपसे प्रभावित रहेंगे और जातक सहकर्मियों के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। यह वर्ष जातक के लिए मान-सम्मान और प्रसंशा में वृद्धि करने वाला सिद्ध होगा। जनवरी माह में शनि गृह अष्टम घर में गोचर करेंगे, जिस कारण दुर्घटना होने के योग बन सकते हैं। इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट कहचरी के लिए भी यह समय उपयुक्त नहीं है। जनवरी माह से अप्रैल माह तक धन संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, सलाह दी जाती है की अनावश्यक व्यय करने से बचना चाहिए।

दी जाती है यह सलाह (Cancer Yearly Horoscope 2023 Tips)

मई माह में मंगल गृह का कर्क राशी में प्रवेश होगा। जिस कारण से कोई भी निर्णय लेने में परेशानी का सामना कर सकते हैं। विद्यार्थीयों का माह जुलाई से नवंबर के बीच अध्यन में मन नहीं लगेगा। किंतु आध्यात्म क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। 22 नवंबर से चंद्रमा गृह लाभ भाव में होने के कारण जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्राओं का भी सुखद अनुभव होगा। कर्क राशि के जातकों को पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए और सोमवार के दिन चांदी के पात्र में पानी में शक्कर मिला कर पीपल के पेड़ पर अर्पित करना चाहिए, रत्न सलाह - मून स्टोन रत्न चांदी में कनिष्ठा उंगली में सोमवार के दिन 'ॐ सो सोमाय नमः' मंत्र का उच्चारण करते हुए धारण करना चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।