यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pradosh Vrat 2025 Daan: बुध प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat 2025) पर कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन योग में देवों के देव ...और पढ़ें

HighLights
- भगवान शिव को त्रयोदशी तिथि बेहद प्रिय है।
- भगवान शिव की पूजा त्रयोदशी तिथि पर की जाती है।
- भगवान शिव की पूजा से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार 20 अगस्त को देशभर में बुध प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। यह पर्व पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है।
.jpg)
सनातन शास्त्रों में निहित है कि प्रदोष व्रत करने से साधक पर शिव-शक्ति की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होता है। साथ ही साधक को मनचाहा वरदान मिलता है।
प्रदोष व्रत के दिन दान करने का भी विधान है। इसके लिए साधक पूजा-पाठ के बाद दान-पुण्य करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो बुध प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।
राशि अनुसार दान
- मेष राशि के जातक करियर में सफल होने के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन सेब और गुड़ का दान करें।
- वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद चावल और आटा का दान करें।
- मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफल होने के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन गरीबों को भोजन कराएं।
- कर्क राशि के जातक मानसिक शांति पाने के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन दूध और चीनी का दान करें।
- सिंह राशि वाले भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा पाने के दिन पूजा के बाद गेहूं का दान करें।
- कन्या राशि के जातक कारोबार में तरक्की के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन के दिन हरी सब्जियों का दान करें।
- तुला राशि के जातक कष्ट दूर करने के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद आटा और पोहा का दान करें।
- वृश्चिक राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन मोतीचूर के लड्डू का दान करें।
- धनु राशि के जातक बुध प्रदोष व्रत के दिन के दिन पूजा के बाद बेसन और चने की दाल का दान करें।
- मकर राशि के जातक काम में सफलता पाने के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन के दिन काले तिल का दान करें।
- कुंभ राशि के जातक देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए बुध प्रदोष व्रत पर छाता और तेल का दान करें।
- मीन राशि के जातक संकट दूर करने के लिए बुध प्रदोष व्रत के दिन मकई, आटा और चना का दान करें।
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: इस चमत्कारी स्तोत्र के पाठ से प्रसन्न होंगे महादेव, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव की पूजा के समय करें शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
