Move to Jagran APP

Budh Margi 2022: शुक्र की स्वराशि वृषभ में बुध चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Budh Margi 2022 आज से बुध ग्रह वृषभ राशि में सीधी चाल से चलेंगे। बुध के मार्गी होने से कुछ राशियों को काफी लाभ मिलने वाला है। जानिए बुध के मार्गी होने से किन राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता और धन लाभ।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 03 Jun 2022 10:29 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2022 06:01 PM (IST)
Budh Margi 2022: शुक्र की स्वराशि वृषभ में बुध चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
Budh Margi 2022: बुध के मार्गी होने से राशियों पर असर

नई दिल्ली, Budh Margi 2022: ग्रहों के युवराज कहने जाने वाले बुध ग्रह आज दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा करते हुए मार्गी हो रहे हैं। इसके साथ ही मार्गी होते हुए 2 जुलाई को सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में बुध ग्रह कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। बुध ग्रह जब कुंडली में मजबूत होता है, तो बिजनेस, नौकरी, करियर, शिक्षा आदि में लाभ मिलता है। वहीं कमजोर होने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानिए बुध ग्रह के मार्गी होने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ।

loksabha election banner

Budh Margi 2022: 3 जून को बुध होंगे मार्गी, इन राशियों की नौकरी-बिजनेस में बढ़ सकती हैं कई मुश्किलें

मेष राशि

बुध के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को काफी लाभ मिलने वाला है। इस राशि में बुध धन भाव में मार्गी हुए है। ऐसे में जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ बड़े पदों में आसीन लोगों से अच्छी मुलाकात होगी। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ये मार्गी शुभ साबित होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में काफी लाभ मिलेगा। अगर आप नया बिजनेस या फिर पुराने व्यापार को और बढ़ाना चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा मौका है। इस राशि के जातकों के जीवन में बुध के मार्गी होने का फल शुभ होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति भी मिल सकती है। मेहनत के हिसाब से आपको फल जरूर मिलेगा। वहीं संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की आमदनी में काफी उछाल आएगा। समाज में आपका किसी न किसी कारण मान-सम्मान जरूर बढ़ेगा। वहीं बैंकिंग, फाइनेंस से जुड़े लोगों को भी काम लाभ मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए पूरा एक माह काफी अच्छा जाने वाला है। क्योंकि बुध का मार्गी होना लकी साबित हो सकता है। अगर इस राशि के जातक कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह मौका अच्छा होगा। इससे आपको अधिक मुनाफा भी मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना अच्छा साबित होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

Pic Credit- Instagram/vedicknowledge786

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.