Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buddha Purnima 2024 Wishes: इन संदेशों के जरिए बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बनाएं खास, अपनों को भेजें शुभकामनाएं

    Updated: Thu, 23 May 2024 07:00 AM (IST)

    हिंदू वर्ष के वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर से यह अप्रैल या मई के महीने में पड़ता है। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन बोधि पेड़ के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।

    Hero Image
    Buddha Purnima 2024 Wishes: इन संदेशों के जरिए बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बनाएं खास, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Buddha Purnima 2024 Wishes Quotes Messages in Hindi: देशभर में आज यानी 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन बोधि पेड़ के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा की लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मैसेज, जिन्हें आप अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों आदि को भेजकर बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुद्ध पूर्णिमा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं (Buddha Purnima Wishes in Hindi)

    1. बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक सुभकामना  दिल में नेक ख्याल हों, होंठो पर हों सच्चे बोल,

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आपको शांति मिले अनमोल।

    बुद्ध पूर्णिमा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2024: यहां स्थित है शयन मुद्रा में भगवान बुद्ध की प्रतिमा, जानें इसकी खासियत

    2. सुख और दुख जीवन के रंग हैं,

    सब सही है अगर श्रद्धा संग है,

    भगवान बुद्ध के ध्यान में सब मलंग है।

    बुद्ध पूर्णिमा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

    3. सुख, शांति और समाधान

    श्रद्धा और अहिंसा के दूत को

    आज तहे दिल से प्रणाम।

    बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना।  

    आपको बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

    4. सच का साथ देते रहो,

    अच्छा सोचो, अच्छा कहो,

    प्रेम की धारा बनके बहो,

    आपके लिए बुद्ध जयंती शुभ हो

     बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं  

    5. बुद्ध के ध्यान में मगन है

    सबके दिल में शांति का वास है

    तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा

    सबके लिए इतनी खास है

    बुद्ध पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।

    6. एक जलते हुए दीपक से हजारों दीपक रोशन किए जा सकते हैं,

    फिर भी उस दीपक की रोशनी कम नहीं होती है,

    उसी तरह खुशियां बांटने से बढ़ती हैं,

    कम नहीं होती हैं

    बुद्ध पूर्णिमा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं  

    यह भी पढ़ें: Ekadashi 2024 June Date: जून में कब कौन सी एकादशी है? जानें पूजा कासमय