विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhai Dooj 2020 Upay: आज भाई दूज पर करें ये उपाय, जानें कैसे करें भाई के लिए दुआ

By Kartikey TiwariEdited By:
Published: Mon, 16 Nov 2020 01:40 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 01:41 PM (IST)

Bhai Dooj 2020 Upay आज पूरे देश में भैया दूज मनाया जाता है। इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य साक्षी शर्मा के अनुसार कुछ खास उपायों से आपके भाई पर भी हो सकती है यमराज की कृपा कैसे आइये जानते हैं?

आज भाई दूज पर करें ये उपाय, जानें कैसे करें भाई के लिए दुआ
आज भाई दूज पर करें ये उपाय, जानें कैसे करें भाई के लिए दुआ

Bhai Dooj 2020 Upay: आज पूरे देश में भैया दूज मनाया जाता है। इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिये प्रार्थना करती हैं। साथ ही भाई भी अपनी बहन को कुछ उपहार या दक्षिणा देता है। ज्योतिषाचार्य साक्षी शर्मा के अनुसार, कुछ खास उपायों से आपके भाई पर भी हो सकती है यमराज की कृपा, कैसे आइये जानते हैं?

भाई दूज 2020: तिलक का मुहूर्त

तिथि- सोमवार, 16 नवंबर, 2020

तिलक करने का शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:10 बजे से 3:30 बजे तक

भाई दूज के उपाय:

1. ऐसी मान्यता है कि यदि संभव हो तो भाई दूज के दिन भाई—बहन को अवश्य ही साथ यमुना स्नान करना चाहिए। यदि संभव नहीं है, तो शुद्ध जल के छींटे भाई—बहन अपने पर दे सकते हैं।

2.इसके बाद भाई को बहन के यहां तिलक कराकर ही भोजन करना चाहिए। यदि किसी कारणवश भाई बहन के यहां उपस्थित न हो सके, तो बहन स्वयं चलकर भाई के यहां पहुंचे। बहन पकवान−मिष्ठान का भोजन भाई को तिलक करने के बाद कराए। बहन को चाहिए कि वह भाई को तिलक लगाने के बाद ही भोजन करें। यदि बहन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ भाई के लिए प्रार्थना करे, तो वह जरूर फलीभूत होती है।

3.इस दिन किसी भूखे को भोजन करने से भी आपके भी के ऊपर यमराज की कृपा होगी।

4. तिलक करते समय बहनें कहें "गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।"

5.इस दिन शाम के समय बहनें यमराज के नाम से चौमुखी दीया जलाकर घर के बाहर रखती हैं।

भई दूज पूजा विधि

1. भाई दूज पर सबसे पहले आटा से चौक बनाएं। इस चौक पर भाई को पूर्व की ओर मुंह करके बिठाएं।

2. उसके ऊपर रोली लगाकर, फूल, पान, सुपारी तथा मुद्रा रखकर धीरे-धीरे हाथों पर पानी अर्पित करें। इसके बाद भाई के मस्तक पर तिलक लगाएं।

3. तिलक लगाने के बाद भाई के हाथ में कलावा बांधें। इसके बाद दीपक जलाकर भाई की आरती करें।

4. सूखा नारियल और मिश्री हाथ में देकर भाई को मिठाई खिलाएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।