Move to Jagran APP

Basant Panchami 2020 Celebrations: जानिए, कैसे मनाई जाती है वसंत पंचमी, क्या करते हैं इस दिन?

Basant Panchami 2020 Celebrationsकिसानों के लिए इस त्‍योहार का विशेष महत्‍व होता है। वसंत पंचमी पर सरसों के खेत लहलहा उठते हैं। चना जौ ज्‍वार और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 12:00 PM (IST)
Basant Panchami 2020 Celebrations: जानिए, कैसे मनाई जाती है वसंत पंचमी, क्या करते हैं इस दिन?
Basant Panchami 2020 Celebrations: जानिए, कैसे मनाई जाती है वसंत पंचमी, क्या करते हैं इस दिन?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Basant Panchami 2020 Celebrations: वसंत पंचमी का त्‍योहार खासकर उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर पतंगबाज़ी भी की जाती है। इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। यूं तो भारत में छह ऋतुएं होती हैं लेकिन बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इस दौरान मौसम सुहाना हो जाता है और पेड़-पौधों में नए फल-फूल आने लगते हैं। 

loksabha election banner

खासकर किसानों के लिए इस त्‍योहार का विशेष महत्‍व होता है। वसंत पंचमी पर सरसों के खेत लहलहा उठते हैं। चना, जौ, ज्‍वार और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं। वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्‍वती का जन्‍म हुआ था इसलिए इस दिन मां सरस्‍वती को पूजा जाता है। इस दिन कई लोग प्रेम के देवता काम देव की पूजा भी करते हैं। 

कब है वसंत पंचमी

मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित वसंत पंचमी का पर्व इस साल  29 जनवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, वसंत पंचमी का त्योहार माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है जो कि इस बार 29 जनवरी 2020 को पड़ेगी।

कैसे मनाई जाती है वसंत पंचमी

माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को बुद्धि और विद्या का वरदान प्राप्त होता है। वसंत पंचमी के त्योहार पर लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और पीले रंग के फूलों से मां सरस्वती की पूजा करते हैं। वहीं, कई स्कूलों में भी सरस्वती पूजा की जाती है। शास्त्रों के अुनसार वसंत पचंमी से सर्दी कम हो जाती है और गर्मी के आगमन की आहट मिलने लगती है। वसंत पंचमी तिथि को शादी-विवाह, गृह प्रवेश आदि कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

वसंत पंचमी के दिन कैसे की जाती है मां सरस्‍वती की पूजा? 

- इस दिन मां सरस्‍वती की पूजा कर उन्‍हें फूल अर्पित किए जाते हैं। 

- इस दिन वाद्य यंत्रों और किताबों की पूजा की जाती है। 

- छोटे बच्‍चों को पहली बार अक्षर ज्ञान कराया जाता है। उन्‍हें किताबें भी भेंट की जाती हैं। 

- इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। 

- इस दिन पीले चावल या पीले रंग का भोजन किया जाता है। बंगाल में इस दिन पीले रंग की खिचड़ी खाई जाती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.