Bada Mangal 2025: पहले बड़े मंगल पर घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक, खुशियों से रोशन हो जाएगा घर
पहले बड़े मंगल पर घर के कुछ प्रमुख स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर में खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल बड़े मंगल (Bada Mangal 2025 Start Date) की शुरुआत 13 मई 2025 से हो रही है तो चलिए इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। यह दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है और भक्त उनकी कृपा पाने के लिए इस दिन कठिन व्रत करने के साथ विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान करते हैं। इन्हीं में से एक इस मौके पर दीपक जलाना भी है, तो आइए जानते हैं कि पहले बड़े मंगल के दिन घर के किन प्रमुख स्थानों पर दीपक (Bada Mangal Diya Placement) जलाना चाहिए?
घर के इन स्थानों को करें रोशन (Light Up These Places In The House)
- घर के मुख्य द्वार - घर का मुख्य द्वार ऊर्जा स्रोत माना जाता है। ऐसे में पहले बड़े मंगल के दिन मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही यह घर को बुरी नजर और बुरे प्रभावों से भी बचाता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- पूजा स्थान - घर का पूजा घर सबसे पवित्र स्थान होता है, जहां देवी-देवताओं का वास होता है। पहले बड़े मंगल के दिन पूजा घर में भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने एक चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं। यह दीपक हनुमान जी के प्रति भक्ति का प्रतीक है। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी खुश होते हैं। साथ ही भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं।
- तुलसी पौधे के सामने - हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है और इसे बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में पहले बड़े मंगल के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर में धन और समृद्धि बनी रहती है।
- रसोई घर - रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। पहले बड़े मंगल के दिन रसोई में दीपक जलाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। इसके साथ ही देवी के आशीर्वाद बनाए रखती हैं और घर में बरकत बनी रहती है।
- आंगन - यदि आपके घर में आंगन या बालकनी है, तो पहले बड़े मंगल के दिन यहां भी एक दीपक जरूर जलाएं। यह बहुत शुभ माना जाता है। यह घर के माहौल को पवित्र रखता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है। इसके साथ ही इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 Bhog: इन भोग के बिना अधूरा है शिव प्रसाद, चढ़ाने से होंगे चमत्कारी लाभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।