Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये खास चीजें, मिटेंगे सभी कष्ट

    Updated: Tue, 27 May 2025 09:16 AM (IST)

    ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है जो भगवान हनुमान को समर्पित है। इस साल तीसरा बड़ा मंगल 27 मई यानी आज मनाया जा रहा है। इस शुभ दिन पर भगवान शिव की पूजा का भी बहुत ज्यादा महत्व है। आइए इस मौके पर उन्हें कुछ खास चीजें चढ़ाते हैं।

    Hero Image
    Bada Mangal 2025 3rd: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये दिव्य चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले सभी मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' के नाम से जाना जाता है। यह दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान को समर्पित है। इसमें उनके वृद्ध स्वरूप की पूजा होती है। इस साल तीसरा बड़ा मंगल 27 मई यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। यह दिन इस साल बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन (Bada Mangal 2025 3rd) ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में इस शुभ दिन को और भी शुभ बनाने के लिए आइए भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवलिंग पर चढ़ाएं ये दिव्य चीजें (Offer These Divine Things To Shivling)

    • गंगाजल - शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से मन और आत्मा शुद्ध होती है। इसके साथ ही सभी पापों और कष्टों का नाश होता है।
    • दूध - शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं। ऐसा करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
    • बेलपत्र - बेलपत्र भगवान शिव को बहुत ज्यादा प्रिय है। तीसरे बड़े मंगल पर शिवलिंग पर कम से कम 3 या 5 बेलपत्र चढ़ाएं। इससे भगवान शिव की कृपा मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक मुश्किलें दूर होंगी।
    • सफेद चंदन - शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप लगाने से शिव जी को शीतलता मिलती है। इसके साथ ही इससे साधक को मानसिक शांति प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
    • अक्षत - इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही धन-धान्य में कमी नहीं होती है।
    • सफेद फूल - भगवान शिव को सफेद रंग के फूल विशेष रूप से प्रिय हैं। इन फूलों को चढ़ाने से घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
    • शमी पत्र - अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं, तो इस शुभ संयोग पर शिवलिंग पर शमी पत्र जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025 3rd: तीसरे बड़े मंगल पर करें राम जी के इन मंत्रों का जप, जीवन के सभी दुखों से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।